Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्वाचन कार्यक्रम जिले में तीन-तीन विकासखण्डों में अलग-अलग चरणों में होगा निर्वाचन  

मण्डला 5 दिसम्बर 2021

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के संबंध में चरणवार निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के तहत् त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 3 चरणों में संपन्न होगा। इसके अंतर्गत 6 जनवरी, 28 जनवरी तथा 16 फरवरी को मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मंडला जिले के सभी 9 विकासखण्डों में अलग-अलग चरणों में मतदान प्रक्रिया होगी। प्रथम चरण के अंतर्गत नारायणगंज, निवास तथा बीजाडांडी, द्वितीय चरण के अंतर्गत घुघरी, मोहगांव तथा मंडला तथा तीसरे चरण के अंतर्गत बिछिया, मवई तथा नैनपुर में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। प्रथम तथा द्वितीय चरण के लिए 13 दिसम्बर 2021 से नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे जिसकी अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2021 होगी। इसी प्रकार तृतीय चरण के लिए 30 दिसम्बर 2021 से नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे तथा 6 जनवरी 2022 नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि होगी।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 1 जून को मंडला आगमन

Reva India News

हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा

Reva India News

रेगुलर पढ़ने वाले बच्चे कभी असफल नहीं होते – श्री सोमेश मिश्रा प्रवेशोत्सव के ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment