Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रिसॉर्ट में साँची मिल्क एवं उसके उत्पादों का उपयोग करें रिसॉर्ट संचालकों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 19 अप्रैल 2022

कान्हा के रिसॉर्ट संचालकों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी रिसॉर्ट में साँची मिल्क तथा उसके उत्पादों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि साँची द्वारा स्तरीय दुग्ध तथा उसके उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं अतः उनका उपयोग ही सुनिश्चित करें। उन्होंने कान्हा में सांची कॉर्नर खोलने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कान्हा क्षेत्र में प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित है। कोई भी रिसॉर्ट संचालक प्लास्टिक का उपयोग न करे। उन्होंने रिसॉर्ट संचालकों का आव्हान किया कि वे अपने रिसॉर्ट को ग्रीन रिसॉर्ट के रूप में विकसित करें। कलेक्टर ने कहा कि रिसॉर्ट संचालक कचरा के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। अपशिष्ट प्रबंधन पर लापरवाही बरतने वाले रिसॉर्ट पर कार्यवाही करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि रिसॉर्ट संचालक अपनी भूमि में ही नियमानुसार निर्माण कार्य कराएं। शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर निर्माण कार्य को हटाते हुए संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से संपन्न हुई इस बैठक में एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा रिसॉर्ट संचालक उपस्थित रहे।

Related posts

*नैनपुर को जिला बनाओ संघर्ष समिति के सर्वदलीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों और समस्त नैनपुरवासियों

Reva India News

ग्वारा में अवैध शराब जब्त

Reva India News

धारणाधिकार योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

Leave a Comment