Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 12 नवम्बर 2022

गौरव दिवस आयोजन संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

कलेक्टर ने दी कार्यक्रमों की मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जानकारी

 

मंडला 12 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आगामी 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित हो रहे गौरव दिवस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिले की मीडिया को दी। प्रेस कॉफ्रेंस में ज़िले के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने ज़िले की मीडिया को 14 एवं 15 नवंबर के गौरव दिवस के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हों। श्रीमती सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को 14 एवं 15 नवंबर के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की मिनट-टू-मिनट जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्पूर्ण कार्यक्रम ज़िले के प्रत्येक व्यक्ति का कार्यक्रम है। मीडिया प्रतिनिधि अपने स्तर पर इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने में सहयोग करें तथा आम जनता को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने धर्मगुरूओं को गौरव दिवस के कार्यक्रमों की दी जानकारी

 

मंडला 12 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 14 और 15 नवंबर को मंडला ज़िले में आयोजित हो रहे गौरव दिवस कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने धर्मगुरुओं से आग्रह किया कि अपने अनुयाइयों को ज़िले में 14 और 15 नवंबर को आयोजित हो रहे गौरव दिवस कार्यक्रमों की जानकारी दें तथा उन्हें अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने बताया कि यह कार्यक्रम ज़िले की संस्कृति का परिचय कराने वाला कार्यक्रम है। ज़िलेवासी 2 दिनों में आयोजित की जाने वाली किसी न किसी गतिविधियों में शामिल हों। कलेक्टर ने धर्मगुरुओं को 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखलाबद्ध जानकारी दी। उन्होंने धर्मगुरूओं को परिवारिजनों सहित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया।

 

 

 

 

14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले मंडला गौरव दिवस में सभी जिलेवासी उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता करें – हर्षिका सिंह

 

मण्डला 12 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले मण्डला के गौरव दिवस के संबंध में वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होने वीडियो संदेश में कहा है कि 14 एवं 15 नवंबर को प्रत्येक जिलेवासी जिले की सांस्कृतिक, जनजातीय पहचान का आनंद लें। सभी जिलेवासी एकजुट होकर अपने पारंपरिक परिधानों को पहनकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही प्रत्येक गतिविधि में सहभागी बनें।

 

14 नवंबर के कार्यक्रम

 

गौरव दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से प्रभातफेरी तथा कुंभ स्थल पहुंचकर योगा कार्यक्रम एवं मानव श्रृंखला। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से शंकरशाह-रघुनाथशाह स्मारक सर्किटहाउस के सामने ’आओ जानें मण्डला’ के अतंर्गत पेटिंग, प्रश्नोत्तरी, रंगोली का आयोजन, माँ नर्मदा तट पर होमगार्ड एवं स्थानीय मछुआ समिति के द्वारा संयुक्त रूप से नौका प्रदर्शन, शाम 4 बजे बंजर क्लब से कलेक्ट्रेट मार्ग पर फूड फेस्टिवल के अंतर्गत मण्डला जिले के स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन एवं विक्रय स्टॉल भी लगाए जाएगें, चर्च के सामने एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम 7:30 बजे माँ नर्मदा तट रपटाघाट में महाआरती एवं 51 हजार दीपों का प्रज्जवलन तथा रात्रि 8 बजे आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

15 नवंबर के कार्यक्रम

 

गौरव दिवस के दूसरे दिन 15 नवंबर को प्रातः 7 बजे शहर के सभी 24 वार्डों से रैली निकलकर स्टेडियम ग्राउंड में एकत्रित होगी ’हमर मण्डला’ की थीम पर जुम्बा कार्यक्रम का आयोजन, प्रातः 11 बजे से राजराजेश्वरी मंदिर से मां नर्मदा रपटाघाट तक सभी 24 वार्डों से मां नर्मदा में चुनरी यात्रा, भव्य कलश यात्रा एवं मां नर्मदा में चुनरी अर्पण, शहर के मुख्य चौराहों एवं मार्गों पर सांस्कृतिक गतिविधियां, लोकनृत्य, रंगोली, निरक्षरता से आजादी अभियान की सफलता, शाम 4 बजे से पुलिस ग्राउण्ड मण्डला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजातीय मेला एवं लेजर-शो का आयोजन, रात्रि 8 बजे माँ नर्मदा छोटे पुल पर आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

एडीएम ने किया मतदान केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण

 

मंडला 12 नवम्बर 2022

                भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर 12 नवंबर 2022 को प्रथम विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है।

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मण्डला, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 107 मण्डला एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 107 मण्डला द्वारा नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत निर्मला कन्या शाला स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 300 एवं 301, सरस्वती उ.मा.शाला स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 305 एवं 306 तथा माध्यमिक शाला भवन सिविल लाईन स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 309 एवं 310 का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिये कि वे आगामी विशेष कैम्प दिवस 13 नवंबर 2022, 19 नवंबर 2022 एवं 20 नवंबर में भी अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहें तथा प्राप्त होने वाले फार्मों को उसी दिन गरूड़ ऐप पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

 

 

 

 

 

उच्च शिक्षा मंत्री का संशोधित दौरा कार्यक्रम

 

मंडला 12 नवम्बर 2022

                मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 नवंबर 2022 को मण्डला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 14 नवंबर 2022 को प्रातः 8 बजे जबलपुर से जिला मण्डला के प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11 बजे मण्डला (सर्किट हाउस) पहुंचेंगे। वे प्रातः 11:15 बजे आरडी कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव दोपहर 1 बजे मण्डला से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के लिए रवाना होंगे।

 

 

 

नामावली प्रेक्षक पुनरीक्षण कार्यक्रम के समय में 19 को लेंगे बैठक

 

मंडला 12 नवम्बर 2022

                कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा हेतु मण्डला जिले के लिए प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट लिमि. जबलपुर एवं पदेन सचिव मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग तथा पदेन सचिव, म.प्र. शासन नवीन एवं नवकरणीकरण ऊर्जा विभाग विवेक कुमार पोरवाल को नामावली प्रेक्षक (रोल ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के संबंध में नामावली प्रेक्षक श्री पोरवाल 19 नवंबर 2022 को प्रातः 9 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में बैठक लेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

आशाराम मेश्राम को एसडीएम घुघरी का प्रभार

 

मंडला 12 नवम्बर 2022

                 अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासनिक दृष्टि से शासकीय कार्य को सुचारू रूप से संपादित कराए जाने के लिए संयुक्त कलेक्टर आशाराम मेश्राम को आगामी आदेश पर्यन्त अनुविभागीय अधिकारी (रा.) घुघरी का प्रभार सौंपा गया है। प्रियंका वर्मा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नैनपुर को अनुविभाग घुघरी के प्रभार से मुक्त किया गया है।

 

 

 

फोटो निर्वाचक नामावली के संबंध में बैठक 16 को

 

मंडला 12 नवम्बर 2022

                अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के तहत एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 9 नवंबर 2022 को किया जाकर दावे आपत्ति दर्ज करने की अवधि 8 दिसम्बर 2022 निर्धारित की गई है।

फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष 2023 के संबंध में 16 नवंबर 2022 को प्रातः 11 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में डोर-टू-डोर भ्रमण कर निरसित किये गये मतदाताओं का भौतिक सत्यापन, प्रारूप प्रकाशन 9 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक प्राप्त प्रारूप 6, 6ख, 7 एवं 8 का विवरण एवं निराकरण की स्थिति, बीएलओ से संबंधित जानकारी, प्रारूप प्रकाशन 9 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक मतदान केन्द्र भ्रमण से संबंधित जानकारी, विशेष कैम्प 12 एवं 13 नवम्बर 2022 प्राप्त दावे आपत्तियों की जानकारी, प्रारूप प्रकाशन 9 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक जेण्डर रेशो, ई.पी. रेशो, ब्लैक व्हाईट फोटो, आधार सीडिंग, नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने से संबंधित किये गये कार्य का विवरण, 11 नवंबर 2022 को ईमेल एवं व्हाटसऐप पर मतदान केन्द्रवार भेजे गये मल्टीपल एन्ट्री के निराकरण, मतदान केन्द्रों में प्रारूप मतदाता सूची 2023 बीएलओ रजिस्टर 2023 एवं प्ररूप 6, 6ख, 7 एवं 8 की उपलब्धता, स्वीप गतिविधि आदि की समीक्षा की जाएगी।

 

 

 

भव्य योगाभ्यास से होगा गौरव दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ

कलेक्टर ने किया कुंभ स्थल, पुलिस लाईन, कलेक्ट्रेट मार्ग का निरीक्षण

मंडला 12 नवम्बर 2022

            आगामी 14 एवं 15 नवंबर को मंडला जिले का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से 2 दिवस चलने वाली विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ होगा। 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे प्रभातफेरी निकलकर कुंभ स्थल पहुंचेंगी तथा कुंभ स्थल में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम के साथ गौरव दिवस के विभिन्न आयोजनों का शुभारंभ होगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कुंभ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ स्थल तक आने के लिए रास्ता सुलभ बनाएं। कलेक्टर ने साथ ही पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पार्किंग, बैठक व्यवस्था, लाईटिंग, साज-सज्जा पर अन्य जरूरी इंतजाम भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फुड फेस्टिवल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से बैगा-बैगी चौक तक के मार्ग में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, ईईपीआईयू जीपी पटले, ईइआरईएस मनोज धुर्व एवं दीपक आर्मो, एसडीएम मंडला सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

गेहूँ फसल हेतु कृषकों को सलाह

Reva India News

मधुपुरी निवासी अमित को मिली बकाया राशि

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत दी गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment