Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 अगस्त 2023

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की राजनैतिक दलों को दी गई जानकारी

स्टेडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

गोलमेज सभाकक्ष में फोटोयुक्त मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा राजनैतिक दलों के पुनरीक्षण की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयान्स कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

युक्तियुक्तकरण के पश्चात 945 मतदान केन्द्र

 

कलेक्टर ने बताया कियुक्तियुक्तकरण के पश्चात जिले में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 945 है। विधानसभा बिछिया में 304, निवास में 321 तथा मंडला में 320 मतदान केन्द्र नियत किए गए हैं। बिछिया विधानसभा के लूरी मतदान केन्द्र को विलोपित किया गया है तथा जोगीसोढ़ा, मैनपुरी, अंजनी रैयत एवं बदवार में नवीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार मंडला विधानसभा में खुर्सीपार और केवलारी में नवीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

 

पुनरीक्षण गतिविधियों का समयबद्ध कार्यक्रम

 

स्टेडिंग कमेटी की बैठक में कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 2 अगस्त को किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को मतदाता सूची एवं सीडी का निःशुल्क वितरण किया गया। संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 2 से 31 अगस्त 2023 तक दावे-आपत्तियां दर्ज की जाएगी। विशेष अभियान 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त 2023 को संचालित किया जाएगा। दावे-आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

12 से 13 अगस्त 2023 एवं 19 से 20 अगस्त 2023 को विशेष कैम्प आयोजित होंगे जिसमें बीएलओ अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। ऐसे व्यक्ति जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं। जिन मतदाताओं को अपने वोटर कार्ड में किसी प्रकार का सुधार कराना है, वे भी फॉर्म-8 भरकर उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत सुधार की कार्यवाही करा सकते हैं। फॉर्म-7 नाम काटने से संबंधित निर्धारित प्रारूप है।

 

वर्तमान में जिले में 776992 मतदाता

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की दिनांक 2 अगस्त की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 776992 मतदाता हैं जिनमें 385226 पुरूष, 391756 महिला एवं 10 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। जिले का जेंडर रेशो 1016.95 तथा ईपी रेशो 62.47 है। विधानसभा बिछिया में कुल 253160 मतदाता हैं जिनमें 125461 पुरूष, 127697 महिला एवं 2 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। बिछिया का जेंडर रेशो 1017.82 तथा ईपी रेशो 61.31 है। विधानसभा निवास में कुल 260976 मतदाता हैं जिनमें 128969 पुरूष, 132001 महिला एवं 6 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। निवास का जेंडर रेशो 1023.50 तथा ईपी रेशो 62.82 है। विधानसभा मंडला में कुल 262856 मतदाता हैं जिनमें 130796 पुरूष, 132058 महिला एवं 2 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। मंडला का जेंडर रेशो 1009.64 तथा ईपी रेशो 63.28 है।

 

तीनों विधानसभा में 9954 दिव्यांग मतदाता

 

जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल 9954 दिव्यांग मतदाता हैं जिनमें 5364 पुरूष तथा 4591 महिला है। बिछिया विधानसभा के अंतर्गत कुल 3186 दिव्यांग मतदाताओं में से 1749 दिव्यांग पुरूष मतदाता एवं 1437 दिव्यांग महिला मतदाता हैं। निवास विधानसभा के अंतर्गत कुल 3429 दिव्यांग मतदाताओं में से 1836 दिव्यांग पुरूष मतदाता एवं 1593 दिव्यांग महिला मतदाता हैं। मंडला विधानसभा के अंतर्गत कुल 3339 दिव्यांग मतदाताओं में से 1778 दिव्यांग पुरूष मतदाता एवं 1561 दिव्यांग महिला मतदाता हैं।

 

80 वर्ष से अधिक आयु के 6868 मतदाता

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले की तीनों विधानसभाओं में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 6868 बुजुर्ग मतदाता हैं जिनमें 2481 पुरूष तथा 4387 महिला है। बिछिया विधानसभा के अंतर्गत कुल 2332 बुजुर्ग मतदाताओं में से 791 पुरूष मतदाता एवं 1541 महिला मतदाता हैं। निवास विधानसभा के अंतर्गत कुल 2356 बुजुर्ग मतदाताओं में से 862 पुरूष मतदाता एवं 1494 महिला मतदाता हैं। मंडला विधानसभा के अंतर्गत कुल 2180 बुजुर्ग मतदाताओं में से 828 पुरूष मतदाता एवं 1352 महिला मतदाता हैं।

 

26671 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के

 

जिले की तीनों विधानसभाओं में 18-19 आयु वर्ग के कुल 26671 मतदाता हैं जिनमें 13576 पुरूष तथा 13095 महिला है। बिछिया विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 8521 मतदाताओं में से 4466 पुरूष मतदाता एवं 4055 महिला मतदाता हैं। निवास विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 9059 मतदाताओं में से 4547 पुरूष मतदाता एवं 4512 महिला मतदाता हैं। मंडला विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 9091 मतदाताओं में से 4563 पुरूष मतदाता एवं 4528 महिला मतदाता हैं।

 

 

 

 

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रारूप प्रकाशन के संबंध में ली आरओ एवं एआरओ की बैठक

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने 2 अगस्त 2023 को मतदाता सूची के द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हुए प्रारूप प्रकाशन के संबंध में आरओ एवं एआरओ की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आरओ एवं एआरओ अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर आगामी 10 अगस्त तक प्रारूप वाचन का कार्य करेंगे। उन्होंने विधानसभावार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम काटने तथा नाम संशोधन की विस्तार से समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी फार्म-6, 7 एवं 8 की पेंडेंसी को प्राथमिकता से निपटाएं। साथ ही 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले के फॉर्म-6 भरवाएं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फॉर्म-6 भरने के दौरान जरूरी दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। साथ ही नाम काटने के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन के लिए निर्धारित फॉर्म-8 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर के आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण कराएं एवं उन्हें मार्गदर्शन दें। साथ ही सभी निर्वाचन संबंधी आदेशों का गंभीरता से अध्ययन करें।

 

 

 

 

 

 

 

द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम की मीडिया को दी गई जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 अगस्त को फोटोयुक्त मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत प्रारूप प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने जिले की मीडिया को उक्त संबंध में विस्तार से जानकारी दी। गोलमेज सभाकक्ष में इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयान्स कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने मीडिया को जिले के विधानसभावार मतदाता, विधानसभावार मतदान केन्द्रों की स्थिति, नए तथा विलोपित मतदान केन्द्रों की जानकारी, पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गतिविधियों का तारीखवार कार्यक्रम, दिव्यांग मतदाता, बुजुर्ग मतदाता, नए मतदाता, जेंडर रेशो, ईपी रेशो के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मीडिया को निर्वाचन गतिविधियों के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता जागरूकता एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से सहयोग करने की अपील भी की।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिलेभर के मतदान केन्द्रों में हुआ प्रारूप प्रकाशन

मतदाता सूची का वाचन 10 तक

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अगस्त को मतदाता सूची के द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों में प्रारूप प्रकाशन किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन भी किया गया। मतदाता सूची का वाचन 10 अगस्त 2023 तक मतदान केन्द्रों में किया जाएगा। 12 एवं 13 अगस्त तथा 19 तथा 20 अगस्त को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन करने विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। 31 अगस्त तक दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदाता जागरूकता गतिविधियां प्रारंभ

डाईट एवं सरदार पटेल कॉलेज में हुए आयोजन

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में सरदार पटेल कॉलेज बड़ी खैरी तथा डाइट मण्डला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज में जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट उपस्थित रहे। डाईट मंडला में इस अवसर पर केम्पस एम्बेसडर्स के द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदान का महत्व भी बताया गया। चित्रकला के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्रों के समक्ष वोटिंग मशीन का प्रदर्शन भी किया गया तथा मॉकपोल कराकर मतदान की प्रक्रिया समझाई गई। मतदान के लिए पात्र हुए युवा मतदाताओं से फॉर्म-6 भी भरवाए गए। इस अवसर पर प्रभारी उपसंचालक मधु अली, एपीसी मुकेश पांडे एवं प्राचार्य डाइट राजेश जयसवाल एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अतिरिक्त नवनिर्मित न्यायालय भवन का हुआ ई-लोकार्पण

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

1 अगस्त दिन मंगलवार को सायं 05.00 बजे जिला मुख्यालय में नवनिर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन का माननीय न्यायमूर्ति श्री रवि मलिमठ मुख्य न्यायाधिपति महोदय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर के कर कमलों द्वारा माननीय न्यायमूर्ति श्री जी.एस. अहलूवालिया पोर्टफोलियो न्यायाधिपति महोदय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर तथा माननीय श्री संजय कृष्ण जोशी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय मण्डला की गरिमामयी उपस्थिति में ई-लोकार्पण सम्पन्न हुआ ।

नवनिर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन के शुभारंभ कार्यक्रम में श्री अक्षय कुमार द्विवेदी प्रधान न्यायाधीश महोदय कुटुंब न्यायालय मण्डला, श्रीमती विधि सक्सेना विशेष न्यायाधीश महोदय मण्डला, श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री जंगबहादूर सिंह राजपूत चतुर्थ जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री दयाराम अहिरवार तृतीय जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री ब्रजेश गोयल पंचम जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री दयाराम कुमरे सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा सीजेएम मण्डला, श्री रवि चौकसे वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, श्रीमती शालू चौकसे वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, श्री नरेश गौड जिला रजिस्ट्रार, सुश्री फातिमा अली सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड तथा समस्त प्रशिक्षु न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास पर्व: मंडला विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायत कलस्टर में मंडला विधायक देवसिंह सैयाम की अध्यक्षता में विकास पर्व मनाया गया। विकास पर्व में ग्राम पंचायत निवारी में रूकमणी नदी पर घाट निर्माण का भूमिपूजन एवं खेरमाई के पास रेन बसेरा निर्माण का लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत समनापुर में विधायक निधि से रंगमंच निर्माण, ग्राम पंचायत हीरापुर में सीमेंट रोड निर्माण, ग्राम पंचायत अलीपुर में सीमेंट सड़क निर्माण कुल 18.87 लाख के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। विकास पर्व कार्यक्रम में ग्राम पंचायत निवारी, समनापुर, हीरापुर एवं अलीपुर के सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

महिला सिलाई का एक महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पूर्व राज्यसभा सांसद हुई शामिल

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) मंडला में 1 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जिले के समस्त विकासखंडों से आए प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया जिनमें जिले में एसएचजी समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके शामिल हुई। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से परिचय प्राप्त किया, साथ ही सभी को भविष्य में अपना स्वरोजगार स्थापित करने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक सुजयकुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बैंक से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं ऋण हेतु सहयोग की बात कही। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समापन कार्यक्रम में डायरेक्टर आर सेटी राजेश रॉय, एफएलसीसी के.के. अवस्थी, कार्यक्रम समन्वयक राजीव शर्मा एवं यश मोहन उसराठे आर सेटी स्टॉफ उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदाता जागरूकता के लिए वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के अंतर्गत नवीन/युवा मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों में उन्होंने कहा है कि जिले के प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 1-1 जागरूकता वाहन (एलईडी वॉलयुक्त) उपलब्ध कराया जा रहा है। यह जागरूकता वाहन आपके द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करेगा। इसी तारतम्य में आपके निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार-प्रसार हेतु उपलब्ध कराए जा रहे जागरूकता वाहन में ई०व्ही०एम० द्वारा मतदान की प्रक्रिया के प्रदर्शन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस कैपेन के अंतर्गत आपके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत् जिला/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुख्यालय पर स्थापित/संचालित किए जा रहे ई०व्ही०एम० प्रदर्शन केन्द्र (EVM Demonstration Centre) हेतु इस कार्यालय द्वारा पूर्व में आपको 2-2 ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएटी मशीन के साथ 4-4 बैटरी पैक एवं पेपररोल उपलब्ध कराए गए थे। इनमें से 1 अतिरिक्त ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएटी मशीन तथा अतिरिक्त बैटरी पैक एवं पेपर रोल का उपयोग जागरूकता वाहन में मतदान प्रक्रिया के प्रदर्शन हेतु किया जाए। ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएटी मशीनों हेतु अतिरिक्त बैटरी पैक तथा पेपररोल की आवश्यकता हो तो, मांग-पत्र भेजकर निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर लिया जाए।

जागरूकता वाहन में प्रदर्शन हेतु उपयोग में लाई जाने वाली ई०व्ही०एम० मशीनों को आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिदिन अस्थाई स्ट्रांग रूम से सुरक्षित निकालने एवं जमा किए जाने का दायित्व किसी जिम्मेदार अधिकारी को सौंपे तथा स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय कार्मिकों को ई०व्ही०एम० मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाकर निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जागरूकता वाहन में ई०व्ही०एम० मशीनों के प्रदर्शन हेतु इन प्रशिक्षित कार्मिकों की आवश्यकता अनुसार ड्यूटी लगाएं। जागरूकता वाहन में भ्रमण के दौरान प्रदर्शन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएटी मशीनों की सुरक्षा हेतु स्थानीय स्तर पर पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर, आवश्यक सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जागरूकता वाहन में ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र के अधिक से अधिक आमजन/मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी जाकर आयोग द्वारा निर्धारित डमी मतपत्र चिन्हों का उपयोग करते हुए, मशीनों से मतदान की प्रक्रिया संपादित करें तथा व्हीव्हीपीएटी मशीनों में एकत्रित वोटिंग स्लिप/पर्चियों को श्रेडिंग मशीन के द्वारा प्रतिदिन श्रेडिंग कर अनिवार्य रूप से विनिष्ट करें। जागरूकता वाहन के भ्रमण के दौरान ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएटी मशीनो के प्रदर्शन से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाले फोटोग्राफस लिए जाकर कम से कम 10 फोटोग्राफस निर्वाचन कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के संबंध में बैठक आज

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के संबंध में 3 अगस्त 2023 को जिला योजना भवन में दोपहर 3:30 बजे से बैठक का आयोजन किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

’’समाधान आपके द्वार’’ योजनांतर्गत लोक अदालत शिविर 5 को

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार 5 अगस्त 2023 को समझौता समाधान शिविर का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने शिविर के आयोजन के लिए प्रभारी नियुक्त करने एवं कलस्टर गठन के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार तहसीलदार मंडला कमलसिंहसार को मंडला कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना कोतवाली मंडला एवं महाराजपुर, पौंड़ी एवं हिरदेनगर चौकी क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए तहसील कार्यालय मंडला के सभाकक्ष में 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 5 बजे तक शिविर का आयोजन होगा।

इसी प्रकार तहसीलदार नैनपुर नितिन गौंड़ एवं नायब तहसीलदार शीलत चंद्रवंशी को नैनपुर कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना नैनपुर एवं चौकी पिंडरई क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए तहसील कार्यालय नैनपुर के सभाकक्ष में, तहसीलदार बिछिया रायसिंह कुशराम को बिछिया कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना बिछिया क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए तहसील कार्यालय बिछिया के सभाकक्ष में, तहसीलदार निवास शंकरलाल मरावी को निवास कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना निवास क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए तहसील कार्यालय निवास के सभाकक्ष में, तहसीलदार नारायणगंज राकेश खम्परिया को नारायणगंज कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना टिकरिया क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए तहसील कार्यालय नारायणगंज के सभाकक्ष में, तहसीलदार घुघरी हरिओम ठाकुर को घुघरी कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना घुघरी एवं सलवाह चौकी क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए तहसील कार्यालय घुघरी के सभाकक्ष में, नायब तहसीलदार बम्हनी डॉ. अजेन्द्रनाथ प्रजापति को बम्हनी कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना बम्हनी एवं चौकी पांडीवाड़ा क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए नायब तहसील कार्यालय बम्हनी के सभाकक्ष में, नायब तहसीलदार चिरईडोंगरी वंदना कुशराम को चिरईडोंगरी कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना खटिया एवं चौकी तुरूर एवं टाटरी क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए नायब तहसील कार्यालय चिरईडोंगरी के सभाकक्ष में, नायब तहसीलदार मवई संदीप नागेश्वर को मवई कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना मवई क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए नायब तहसील कार्यालय मवई के सभाकक्ष में, नायब तहसीलदार अंजनिया साक्षी शुक्ला को अंजनिया कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें चौकी अंजनिया क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए नायब तहसील कार्यालय अंजनिया के सभाकक्ष में, नायब तहसीलदार बबलिया पुष्पेन्द्र पंद्रे को बबलिया कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना निवास क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए नायब तहसील कार्यालय बबलिया के सभाकक्ष में, नायब तहसीलदार बीजाडांडी चैनसिंह मार्को को बीजाडांडी कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें चौकी मनेरी, चौकी मानिकसरा क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए नायब तहसील कार्यालय बीजाडांडी के सभाकक्ष में, नायब तहसीलदार मोहगांव धमेन्द्र कुमार साहू को मोहगांव कलस्टर प्रभारी बनाया गया है जिसमें थाना मोहगांव, चौकी चाबी क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए नायब तहसील कार्यालय मोहगांव के सभाकक्ष में 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 5 बजे तक शिविर का आयोजन होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आत्मा योजनांतर्गत: सर्वोत्‍तम कृषक, कृषक समूह पुरूस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

उपसंचालक सह परियोजना संचालक आत्मा समिति किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजनांतर्गत विभिन्न श्रेणी- कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं रेशम पालन के पुरूस्कार हेतु कृषकों/कृषक समूहों का चयन किया जाना हैं। पुरस्कार के चयन के लिये वर्ष 2022-23 (रबी/खरीफ) में कृषकों द्वारा अपनाई गई तकनिकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर किसानों का चयन किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्‍तम कृषक पुरस्कार के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित पांच कृषकों (अलग-अलग संकायों में) को दस हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। 10 जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार (अलग-अलग संकायों में) के लिये 25 हजार रू. प्रदाय किये जायेगें। जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार के लिये 20 हजार रू. पांच समूहों को प्रदाय किये जायेगें।

उपसंचालक ने बताया कि इच्छुक कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त 2023 तक अपने संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकरी/ब्लॉक टैक्नॉलोजी मैनेजर आत्मा, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर उनके मार्गदर्शन में आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं। सर्वोत्‍तम कृषक का चयन 15 सितंबर 2023 तक समिति द्वारा किया जायेगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषकों के आवेदन पत्र जिला स्तर पर चयन हेतु प्रस्तुत किये जायेगें।

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास पर्व: आज खमरोटी एवं थानमगाँव में होंगे कार्यक्रम

 

मंडला 2 अगस्त 2023

16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले विकास पर्व के तहत् आज बिछिया विधानसभा के खमरोटी एवं निवास विधानसभा के थानमगांव में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

बिछिया विधानसभा के खमरोटी में आयोजित कार्यक्रम में खमरोटी, लपटी, देई, केवलारी, नेवसा, भपसा, बुडला एवं दानीटोला पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए दयालसिंह पूसाम सहा.वि.वि. अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निवास विधानसभा के थानमगांव में आयोजित कार्यक्रम में थानमगांव, जंगलिया, मोहपानी एवं बस्तरी पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए लोटनसिंह मरावी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय पेसा प्रशिक्षण आज

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

म.प्र. पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 के प्रचार-प्रसार हेतु परिषद् द्वारा मास्टर ट्रेनर का जिला स्तरीय एक दिवसीय पेसा प्रशिक्षण 3 अगस्त 2023 को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रातः 9:30 बजे किया जाना है। प्रशिक्षण में प्रातः 9:30 बजे से 3 बजे तक पेसा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा 3 बजे से किसी एक पंचायत में पेसा ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु विकासखण्ड समन्वयक जनअभियान परिषद, विकासखण्ड पेसा मोबेलाईजर, ग्रामीण विकास विभाग, नवांकुर समिति प्रस्फुटन समिति सीएमसीएलडीपी के 1-1 प्रतिनिधि तथा 2 समाजसेवी, कुल 8 प्रतिनिधियों को उक्त प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मण्डला किसी एक ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन 3 बजे से कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त ग्रामसभा में ग्राम के समस्त मतदाता, पंचायत स्तरीय अधिकारी, प्रशिक्षण के सभी प्रतिभागी तथा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

जिले में इस वर्ष 1 जून से 2 अगस्त 2023 के दौरान 652.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 583.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 68.8 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को मंडला में 80.4 मि.मी., नैनपुर में 11 मि.मी., बिछिया में 58.2 मि.मी., निवास में 60.8 मि.मी. तथा घुघरी में 80.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 98.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 2 अगस्त 2023 को 64.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

5 अगस्त को तीनों विधानसभाओं के बीएलए का प्रशिक्षण

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का डाईट मंडला में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में बूथ लेवल एजेंटों को निर्वाचक नामावली के संबंध में प्रारूप-6, 7 एवं 8 में प्रस्तुत किए जाने वाले दावे आपत्तियों की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-105 बिछिया के लिए नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-106 निवास के लिए नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-107 मंडला के लिए नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक डाईट मंडला में आयोजित होगा।

 

 

 

 

 

नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के नवीन आदेश जारी

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत मतदान केन्द्रों में एएमएफ व ईएमएफ की सुविधा के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए एसी ट्राईबल विजय तेकाम, सभी सीईओ जनपद, मुख्य नगरपालिका/परिषद अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित मतदान केन्द्र के संस्था प्रमुख रहेंगे। निर्वाचक नामावली के लिए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए प्र.सहा.अधी.भू.अभि. इंद्रजीत सिंह, सहा.शि.सीनियर बेसिक शाला बम्हनी जीपी साहू एवं सहा.ग्रेड-3 प्रशांत निखारे रहेंगे। प्रशासकीय मतदान की तैयारी के लिए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए सहा.ग्रेड-2 निर्वा.शाखा अरूण कुशवाहा, निर्वा.लि.निर्वा. सीके तिवारी, सहा.ग्रेड-3 स्था.निर्वा.शाखा उमाशंकर मिश्रा एवं सहा.ग्रे-3 कार्या.कले. राजेन्द्र तिवारी रहेंगे। मतदान केन्द्र, रूटचार्ट एवं नक्शे, सेक्टर विभाजन एवं सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति के लिए संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए अधीक्षक भू.अभिलेख मुन्नालाल तिवारी, प्रभारी सहा.अधीक्षक भू अभिलेख रामसिंह उलाड़ी, राजस्व निरीक्षक भू.अभिलेख राकेश कटारिया, मानचित्रकार भू.अभिलेख गंगाराम मरकाम, अनुरेखक भू-अभिलेख रमेश सोनी तथा सहा.ग्रेड-3 भू-अभिलेख इंद्रेश मांडवे रहेंगे। ईव्हीएम संबंधी व्यवस्था के लिए संयुक्त कलेक्टर हुरेन्द्र कुमार घोरमारे एवं कार्यपालन यंत्री ग्रा.यां.से. आरएस धुर्वे को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जि.सू. एवं वि.अधि. मधु मिश्रा, उपयंत्री संजना मरकाम, जि.सं.वित्त अधिकारी आरके बागड़े, सहा.ग्रेड-3 स्था.निर्वा.शाखा उमाशंकर मिश्रा, ऑपरेटर निर्वाचन शाखा दीपमणि कछवाहा रहेंगे। मतदान सामग्री व्यवस्था के लिए संयुक्त कलेक्टर हुरेन्द्र घोरमारे को नियुक्त किया गया उनके सहयोग के लिए निर्वा.पर्य. अरूण कुशवाहा, निर्वा.लि.निर्वा.शाखा सीके तिवारी, सहा.ग्रेड-3 प्रशांत निखारे एवं सहा.शि. सीनियर बेसिक शाला बम्हनी जीपी साहू रहेंगे। मतदान सामग्री वितरण, प्राप्ति व्यवस्था एवं काउंटर्स की तैयारी के लिए संयुक्त कलेक्टर हुरेन्द्र घोरमारे को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए कार्य.यंत्री लो.नि.वि. जीपी पटले, अति.तह. कैलाश प्रसाद कोल, मुख्य न.पा.अधि. गजानन नाफड़े, लेखापाल-1 जि.पं. रमेश विश्वकर्मा, सहा. ग्रेड-3 नि.का. प्रशांत निखारे एवं सहा.शि. सी.बे.शा.बम्हनी जीपी साहू रहेंगे। स्वीप के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जि.पं. श्रेयांश कूमट को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए सहा.संचा. म. एवं बा.वि. रोहित बड़कुल, डीपीएम एनआरएलएम बीडी भैसारे, उपसंचा. मधुअली, एपीओ जि.पं. सुखीराम झारिया, कम्प्यूटर ऑपरेटर एनआरएलएम संदीप पटेल, सभी मु.का.अधि. जनपद पंचायत मंडला, सभी मु.न.अधि. मंडला एवं मु.का.अधि.जि.पं.मंडला द्वारा गठित टीम यथावत रहेंगे। कानून व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अति.पु.अधीक्षक अमित वर्मा को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए समस्त अनु.अ.व दंडा. जिला मंडला, डिस्ट्रिक्ट कमां. होमगार्ड मंडला नरेश साहू, जिला आब.अधि. सीमा धुर्वे, सहा.ग्रेड-3 का.कले. रवि रजक, सहा.ग्रेड-3 प्रवा.अपर कले. प्रमोद परतेती रहेंगे। कम्प्यूटर, साईबर एवं आईटी प्रबंधन के लिए जि.सू.वि.अधि. मधु मिश्रा को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जि.प्रबं. लोकसेवा मंडला कविता गुप्ता, मैनेजर ई-गवर्नेंस शेखर टण्डन, वरि.प्रशि. ई-दक्षता शैलेष यादव, सहा.मैने.ई-गवर्नेंस जगमोहन सिंह मरावी एवं सहा.प्रबं. ई-गवर्नेंस रहेंगे। शिकायतों पर कार्यवाही के लिए संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए सहाकारिता निरीक्षक कार्या.सहा.आयु. नितेन्द्र तेकाम एवं सहा.ग्रेड-2 शि.शाखा भोला सिंधिया रहेंगे। प्रभारी मडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी एवं प्रचार-प्रसार के लिए संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह एवं सहा.संचा.जनसंपर्क आशीष कुमार कोटांगले को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए बीआरसी कार्या.सहा.संचा. अनादि वर्मा, लेखापाल जि.पं. संदीप मोदी एवं लेखा.जि.पं. पंकज मिश्रा रहेंगे। आदर्श आचरण संहिता का पालन एवं अनुवर्ती कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए सभी अनुविभागी अधिकारी मंडला, सभी मु.का.अ.ज.पं.मंडला, सभी मु.न.अधि.मंडला, सभी तहसीलदार मंडला, सभी नायब तहसीलदार जिला मंडला, सहा.ग्रेड-3 कार्या.कले. रवि रजक एवं सहा.ग्रेड-3 प्रवा.अपर.कले. प्रमोद परतेती रहेंगे। नाम-निर्देशन के लिए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जिला प्रबं.लो.से. कविता गुप्ता, खं.पं.अधि.ज.पं. राजाराम मरावी, लेखापाल-1 जि.पं. रमेश विश्वकर्मा, सहा.ग्रेड-2 जि.पं. शैलेन्द्र झा. एवं जू.डा.एं.ऑ.भूअभि. रोहित पांडे रहेंगे। मतदान/मतगणना दल गठन के लिए मुख्य कार्य.अधि.जि.पं. श्रेयांश कूमट एवं सहा.आयु.जन.कार्य.वि. विजय तेकाम को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जि.सू. एवं वि.अधि. मधु मिश्रा, प्रोग्रामर डाईट वेदप्रकाश गुप्ता, वरि.प्रशि.ई-दक्षता शैलेष यादव, एपीसी कार्या.जि.शि.अधि.मुकेश पांडे, उ.श्रेशि.बीईओ राकेश जोशी, सहा.शि.बीईओ घनश्याम चौरसिया एवं सहा.ग्रेड-3 जि.पं. उत्पल हूंका रहेंगे। प्रशिक्षण व्यवस्था के लिए मु.कार्य.अधि.श्रेयांश कूमट एवं सहा.आयु.जन. विजय तेकाम को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जि.सू.एवं वि.अधि. मधु मिश्रा, मु.नग.अधि. गजानन नाफड़े, उ.श्रे.शि.ज.कार्य.वि. दिनेश दुबे, एपीसी कार्या.जि.शि.अधि. मुकेश पांडे, एपीसी हिरेन्द्र वर्मा, पीटीआई अरविंद सिंह, मैनेजर ई-गवर्नेंस शेखर टण्डन एवं सहा.ग्रेड-2 राकेश साहू रहेंगे। व्यय लेखा के लिए डिप्टी कलेक्टर एलएस जगेत एवं जि.कोषा.अधि. अखिलेश नेटी तथा लेखा.म.प्र.ग्रा.स.वि.प्राधि. दीपक मरावी को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए वाणिज्य कर अधि. सरिता भगत, वरि.लेखाधि. तफीम अहमद खान, सहा.लेखा.अधि. प्रवीण श्रीवास एवं नोडल अधिकारी द्वारा नियुक्त अन्य स्टॉफ रहेंगे। प्रेक्षक व्यवस्था के लिए महाप्रबंधक ऊषा चौधरी एवं खनि.अधि. राहुल शाडिल्य को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जिला आब.अधि. सीमा धुर्वे कश्यप एवं सहा.ग्रेड-3 अमिताभ मिश्रा रहेंगे। एसएमएस मॉनिटरिंग एवं कम्यूनिकेशन प्लान एवं संचार व्यवस्था के लिए डिप्टी कले. क्षमा सराफ एवं उप संचा. कि.क. तथा कृषि वि. मधु अली को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जि.सू. एवं वि.अधि. मधु मिश्रा, निरीक्षक पि. वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग प्रीति गठरे, सहा.वरि.अधि. रंजीत गुप्ता, एपीसी मुकेश पांडे एवं सहा.ग्रेड-3 रंजीत यादव रहेंगे। मतपत्र मुद्रण/स्ट्राँग रूम व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह एवं जिला कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए सहा.कोषा.अधि. नोखेलाल मर्सकोले, सहा.ग्रेड-3 हरीश पटेल एवं सहा.ग्रेड-3 सचिन कुशमरिया रहेंगे। पोस्टल बेलट पेपर एवं निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र के लिए सं.कले. एवं अनुवि.अधि. नैनपुर जेपी यादव को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए प्र.तह. घुघरी चंद्रकुमार बट्टे एवं नायब तह. मोहगांव धर्मेन्द्र साहू, नायब तहसीलदार बम्हनी अजेन्द्रनाथ प्रजापति, प्रभारी सहा.अधी. भू-अभिलेख इंद्रजीत सिंह, राज.निरी. प्रज्ञा स्वामी एवं सहा.ग्रेड-3 दुर्गेश उईके रहेंगे। स्ट्राँग रूम/मतगणना/मतगणना स्थल/मतगणना दल की व्यवस्था के लिए संयुक्त कलेक्टर हुरेन्द्र घोरमारे को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए कार्य.यं. जीपी पटले, शारदा सिंह, प्राचार्य शा.पॉ.कॉ. आरके परोहा, मु.न.अधि. गजानन नाफड़े, लेखापाल-1 जि.पं. रमेश विश्वकर्मा, सहा.ग्रेड-3 प्रशांत निखारे रहेंगे। परिचय पत्र के लिए संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए लेखापाल कमल चौरसिया, सहा.ग्रेड 3 दीपक साहू, सहा.ग्रेड 3 जगदीश नागवंशी एवं सहा.ग्रे 3 राजेश पांडे रहेंगे। यातायात प्रबंधन के लिए संयुक्त कले. सीएल वर्मा एवं जि.परि.अधि. विमलेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए अनुवि.अधि.पु.मंडला, यातायात प्रभारी, लेखापाल राजन पटेल, तहसील कार्या. जगत चौरसिया एवं सहा.ग्रेड 3 अमित मरावी रहेंगे। पीओएल एवं भोजन व्यवस्था के लिए प्रभारी जि.आपू.अधि. मनोज पुराविया को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जि.आ.अधि. एवं खाद्य एवं औषधि प्रशा.वि. का स्टॉफ रहेंगे। वेलफेयर मैनेजमेंट के लिए संयु.कले. सीएल वर्मा, सहा.आयु. विजय तेकाम एवं मु.नग.अधि. गजानन नाफड़े को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जनजातीय कार्यविभाग एवं नगर.परि. मंडला का अधीनस्थ स्टॉफ रहेंगे। वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग, सीसीटीव्ही वीडियोग्राफी व्यवस्था के लिए डिप्टी कले. एवं अनु.वि.अधि.रा. घुघरी सोनल सिडाम को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए मैनेजर शेखर टण्डन, सहा.मैनेजर जगमोहन सिंह मरावी, सहा.ग्रेड-2 विजय कोरी एवं सहा.ग्रेड-3 तह.का. प्रेमलाल हरदहा रहेंगे। विद्युत व्यवस्था के लिए कार्य.यं.म.प्र.वि.मं. शरद बिसेन को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए अधीनस्थ स्टॉफ रहेगा। चिकित्सा व्यवस्था के लिए मु.चि.अधि. श्रीनाथ सिंह को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए अधीनस्थ स्टॉफ रहेगा। मतदान केन्द्र/सामग्री वितरण, वापसी/मतगणना स्थल पर पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्था के लिए मु.न.पा.अधि. गजानन नाफड़े को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए सभी मु.कार्य.अधि.जन.पं. एवं अधीनस्थ ग्राम पंचायत सचिव एवं मु.नग.अधि. सभी जिला मंडला एवं अधीनस्थ स्टॉफ तथा वि.शि.अधि. सभी मंडला रहेंगे। मद्य निषेध के लिए जिला आबकारी अधिकारी सीमा धुर्वे को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए अधीनस्थ स्टॉफ रहेगा। सारणीकरण के लिए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए जि.सू.एवं वि.अधि. मधु मिश्रा, प्रोग्रामर जि.शि.कें. अनिल सामदेकर, प्रोग्रामर डाईट वेदप्रकाश गुप्ता, वरि.प्रशिक्षक ई-दक्षता केन्द्र शैलेष यादव, सहा.ग्रेड-2 जिला पंचायत शैलेन्द्र झा एवं जू.डाटा एं. ऑपरेटर भू-अभि. रोहित पांडे रहेंगे। सीलिंग के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनु.अधि.रा. घुघरी सोनल सिडाम को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए प्र.तह.नजूल मंडला हिमांशु भलावी, ना.तह.मंडला कैलाश प्रसाद कोल, राजस्व निरीक्षक नजूल मंडला मिथलेश झरिया, राजस्व निरी. मोहगांव तह. घुघरी सरफराज अली एवं रा.नि.तह.घुघरी ब्रजेश धुर्वे रहेंगे। मानदेय के लिए डिप्टी कले. क्षमा सराफ एवं लेखाधिकारी जि.पंचा. दिलीप सिंह मरकाम को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग के लिए लेखापाल जि.पंचा. मंडला रमेश कछवाहा एवं लेखापाल जि.पंचा. मंडला प्रवीण बाजपेयी रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीजाडांडी में लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ

 

मण्डला 2 अगस्त 2023

                बीजाडांडी में लोक अधिकार केंद्र की स्थापना की गई जिसका शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष करिश्मा राजेन्द्र पुट्टा, जनपद उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा मरकाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर टीआरआईएफ संस्था से क्षिप्रा आर्या द्वारा लोक अधिकार केंद्र के मुख्य उद्देश्यों को बताया गया, जिसके अंतर्गत लोक अधिकार केंद्र का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुँचाना, अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं समस्याओं का निराकरण, साथ ही किसी सरकारी योजना सम्बंधित जानकारी गाँव-गाँव तक प्रदान कर आवेदन करवाना ताकि इस केंद्र के माध्यम से लोगों की समस्याओं का बिना भटके एक ही स्थान पर हल हो सके। उक्त कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष करिश्मा राजेन्द्र पुट्टा द्वारा सभी को लोक अधिकार केंद्र की स्थापना हेतु बधाई दी गई। साथ ही लोक अधिकार केंद्र के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रक्रिया का निष्पादन करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकेश फाटक द्वारा एवं आभार प्रदर्शन मनमोहन अहिरवार द्वारा किया गया। समाचार क्रमांक/37/फोटो संलग्न

 

 

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

 

मंडला 2 अगस्त 2023

                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 3 अगस्त को मंडला हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 3 अगस्त 2023 को प्रातः 10:30 बजे जबलपुर से निवास के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11:30 बजे निवास पहुंचकर विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते दोपहर 1:30 बजे निवास से उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात्रि 8 बजे उमरिया से रवाना होकर 10:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 4 अगस्त को प्रातः 9 बजे जेवरा से लखनादौन के लिए रवाना होंगे तथा शाम 6 बजे लखनादौन से रवाना होकर 7:30 बजे मंडला पहुंचकर सर्किटहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 5 अगस्त 2023 को मंडला से प्रातः 9 बजे रवाना होकर 10 बजे बिछिया पहुंचेंगे और विधानसभा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे बिछिया से शहपुरा के लिए रवाना होंगे। शाम 7 बजे शहपुरा से रवाना होकर रात्रि 8:15 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री 6 अगस्त को प्रातः 9 बजे जेवरा से रवाना होकर 10 बजे मंडला पहुंचकर विधानसभा सम्मेलन में भाग लेंगे। वे दोपहर 2 बजे मंडला से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

 

 

 

Related posts

हर परिवार को रोजगार देना शासन की प्राथमिकता – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

Reva India News

नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली डांस से दिया गया स्वच्छता का संदेश

Reva India News

सोलह नवंबर को बीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment