Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया

मंडला 8 मार्च 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम देवरी में पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के द्वारा आयोजित किए जाने वाले झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। यह महोत्सव 29 मार्च से 13 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि झील महोत्सव की तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने महोत्सव में वाटर स्पोटर्स की राइड्स, फ्लोटिंग स्टेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह महोत्सव स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एसडीएम निवास शाहिद खान, सीईओ जनपद पंचायत बीजाडांडी वासंती दुबे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

सुशासन सप्ताह-2025: ग्राम ग्वारी में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ शिविर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आमजनों से संवाद कर दी शासन योजनाओं की विस्तृत जानकारी

Reva India News

वाहनों की हुई चैकिंग, 12 हजार से अधिक का जुर्माना

Reva India News

संवीक्षा के तत्काल पश्चात से 23 दिसम्बर तक नाम वापस ले सकते हैं अभ्यर्थी

Reva India News

Leave a Comment