Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती स्पर्धा का उद्घाटन आज

मण्डला। मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती स्पर्धा का उद्घाटन कल शाम 4 बजे इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ मध्य प्रदेश के द्वारा 21 से 23 मार्च 2025 को सूरजकुंड धाम मंडला में राज्य स्तरीय मीनी, जूनियर, सीनियर, पुरुष,महिला एवं मध्य प्रदेश केसरी किताब स्पर्धा का उद्घाटन शाम 4 बजे जिला अध्यक्ष उमेश मिश्रा के मुख्य अतिथिय में, रजत सकलेजा (पुलिस अधीक्षक मंडला) एवं कपिल मालैया प्रदेश (अध्यक्ष भारतीय शैली कुश्ती संघ मध्य प्रदेश) एवं अर्जुन यादव (प्रदेश महासचिव भारतीय शैली कुश्ती संघ मध्य प्रदेश) एंव कार्यक्रम कि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा (उपाध्यक्ष भारतीय शैली कुश्ती संघ मध्य प्रदेश) मे शुभारंभ किया जाएगा। भारतीय शैली कुश्ती संघ मंडला के अध्यक्ष गुलाब मर्दारिया ने बताया कि कल सुबह 12 से प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए पहलवानों का वजन सूर्यकुंड धाम में लिया जावेगा एवं शाम 4 बजे से कुश्ती का रंगारंग शुभारंभ होगा। संतोष कुशवाहा (सदस्य मध्य प्रदेश कुश्ती संघ) ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवान अपनी कुश्ती कल का प्रदर्शन करेंगे। संरक्षक सुमंत उपाध्यक्ष, शिवराज कछवाहा, राजुल ज्योतिषी, संतोष सोनू भलावी (जनपद अध्यक्ष मंडला), अखिलेश कछवाहा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंडला) चंद्रशेखर सिंधिया, जी.एल. नीखर, नरेश सिंधिया (पार्षद), संदीप कछवाहा आदि अन्य सदस्यों ने कुश्ती प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग सूरजकुंड धाम पहुंचकर लुप्त होती पारंपरिक भारतीय कुश्ती को प्रोत्साहित करने हेतु अपनी गरिमामय उपस्थिति देने की अपील की है।

Related posts

कलेक्टर ने की नगरीय क्षेत्र की समस्या पर चर्चा

Reva India News

मछली पालन से जुड़े सभी लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड योजना

Reva India News

अनुसूचित जनजाति समुदायों में कोविड वैक्सीनेशन जागरूकता और आजीविका को बढ़ावा देने आयोजित होगा कार्यक्रम केन्द्रीय जनजातीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा करेंगे वर्चुअली शुभारंभ  

Reva India News

Leave a Comment