Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मद्य निषेध सप्ताह के सामापन कार्यक्रम में शामिल हुए म.प्र. जन अभियान परिषद् राज्य सलाहकार

मंडला, 9 अक्टूबर 2025

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिलगी में म.प्र. जन अभियान परिषद् के राज्य सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने आवश्यक सुझाव देते हुए कहा कि समिति का पंजीयन होना बहुत आवश्यक है। पंजीयन हो जाने से बहुत सारे रास्ते खुल जाते हैं। समिति के कार्यों का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। श्री पटेल ने वृक्षारोपण, नशामुक्ति, वैकल्पिक शिक्षा, जल संवर्धन व सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजना के बारे में जानकारी दी। मद्य निषेध सप्ताह के समापन अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत सिलगी के मुक्तिधाम पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

Related posts

कोरोना से संपूर्ण सुरक्षा के लिए टीकाकरण में दिखा खासा उत्साह कार्यस्थल, हाट-बाजार में भी किया गया वैक्सीनेशन

Reva India News

15 मार्च तक शत-प्रतिशत दें वित्तीय फाईनेंस का लाभ – श्रीमती सिंह कलेक्टर ने ली डीएलसीसी की बैठक

Reva India News

आरबीआई समर्थित परियोजना के तहत सीएफएल सेंटर मंडला द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

Reva India News

Leave a Comment