Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

मंडला, 7 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में मड़ईजर ग्राम में मदिरा का अवैध रूप से निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश देकर कार्यवाही की गई। इस दौरान अलग-अलग अड्डों से 180 डब्बे महुआ लाहन के बरामद किए गए। प्रत्येक डब्बों में लगभग 10 किलो महुआ लाहन भरा था। इस तरह लगभग 1800 किलो महुआ लाहन को घटनास्थल पर नष्ट किया गया। इसके अलावा मदिरा निर्माण करने वाले अड्डो से 110 लीटर कच्ची मदिरा बरामद की गई। जप्त मदिरा और लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 96 हजार 500 रूपए है। आबकारी बल को देखकर आरोपी भाग गए तथा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक शैली सैयाम, सर्वेश नागवंशी, सचिन मंडलोई, मुख्य आरक्षक हरे सिंह, दुर्जन कुलेश, भानु पुसाम, आरक्षक रघुनाथ उइके, विजय कमलेश, नेतराम ककोटिया, सत्यपाल मरावी, शकुंतला सैयाम उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय विद्यालय नैनपुर का भवन हस्तांतरण संपन्न मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के प्रयासों से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जुलाई 2023

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment