मतगणना आज: तीन स्तर पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित
बिना प्रवेश पत्र के परिसर में प्रवेश की नहीं होगी अनुमति

मंडला 2 दिसंबर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले की बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में होगी। मतगणना स्थल पर तीन स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रवेश पत्र के बिना किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी, अभिकर्ता एवं गणना अधिकारियों की सुविधा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर पर्याप्त मात्रा में संकेतक लगाए गए हैं। मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। ज़िला प्रशासन द्वारा मतगणना से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

विधानसभावार टेबिल की स्थिति
मतगणना के लिए बिछिया एवं निवास के लिए 18-18 टेबिल तथा मंडला विधानसभा के लिए 17 टेबिल लगाई गई हैं। इसी प्रकार पोस्टल बैलेट की गणना के लिए बिछिया एवं निवास में 3-3 तथा मंडला में 4 टेबिल लगाई गई हैं। बिछिया विधानसभा की ईव्हीएम से मतगणना के लिए भू-तल के कक्ष क्रं. 5 एवं 6 में 7-7 तथा कक्ष क्रं. 7 में 4 टेबिल हैं। निवास विधानसभा की ईव्हीएम से मतगणना के लिए प्रथम तल के कक्ष क्रं. 32 एवं 33 में 7-7 तथा कक्ष क्रं. 29 में 4 टेबिल हैं। मंडला विधानसभा की ईव्हीएम से मतगणना के लिए प्रथम तल के कक्ष क्रं. 34 एवं 35 में 7-7 तथा कक्ष क्रं. 37 में 3 टेबिल हैं। इसी प्रकार बिछिया विधानसभा के पोस्टल बैलेट की गणना के लिए भू-तल के कक्ष क्रं. 7 में 3 टेबिल, निवास विधानसभा पोस्टल बैलेट की गणना के लिए प्रथम तल के कक्ष क्रं. 29 में 3 टेबिल तथा मंडला विधानसभा के पोस्टल बैलेट की गणना के लिए प्रथम तक के कक्ष क्रं. 37 में 4 टेबिल लगाई गई हैं।

प्रत्याशी, अभिकर्ता एवं मीडिया को गेट क्रं. 1 से मिलेगा प्रवेश
मतगणना स्थल पर तीन स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रवेश पत्रधारकों को ही पॉलीटेक्निक परिसर में प्रवेश दिया जाए। प्रवेश द्वार के अलावा बेरीकेटिंग तथा पॉलीटेक्निक भवन के गेट में भी जांच उपरांत पात्रतानुसार प्रवेश दिया जाएगा। पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन के मुख्य द्वार गेट क्रं. 1 से प्रत्याशी, अभिकर्ता तथा मीडियाकर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा जबकि पॉलीटेक्निक भवन के पीछे सामग्री वितरण स्थल पर बने गेट क्रं. 2 से शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा।

पॉलीटेक्निक भवन के पीछे रहेगी पार्किंग
मतगणना स्थल पर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के भवन के पीछे की ओर मैदान पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थल तक जाने के लिए बीआरसी भवन के निकट बने गेट क्रं. 2 से वाहन सहित प्रवेश प्रदाय किया जाएगा। अभ्यर्थी, अभिकर्ता तथा गणना अधिकारियों के लिए पृथक-पृथक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना दिवस पर मोंटफोर्ट विद्यालय सहित अन्य स्थलों पर भी पार्किंग रहेगी।

प्रत्येक रांउड के बाद की जाएगी घोषणा
मतगणना के प्रत्येक राउंड के ईव्हीएम के मतों की गिनती के परिणाम को गणना कक्ष के डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा, उसके बाद अगले दौर के मतों की गणना शुरू की जाएगी। प्रत्येक राउण्ड की समाप्ति पर ईवीएम मशीनों से की गई मतगणना के परिणामों की प्रेक्षक और संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर कर घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही घोषणा को मतगणना कक्ष में स्थापित डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किया जायेगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार राउण्डवार मतगणना परिणाम की पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से उद्घोषणा की जायेगी।
समाचार
सौंपे गए दायित्वों का बेहतर निर्वहन करें संबंधित अधिकारी – डॉ. सिडाना
कलेक्टर एवं एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
मंडला 2 दिसम्बर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले की बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में होगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने शनिवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। मतगणना स्थल पर प्रवेश पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न दें। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का बेहतर निर्वहन करें। प्रत्याशी, गणना अभिकर्ताओं, मीडियाकर्मियों, गणना अधिकारियों के लिए पृथक-पृथक प्रवेश गेट बनाए गए हैं प्रवेश के लिए ज़िला प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं। कलेक्टर ने ईव्हीएम मार्ग, सीसीटीव्ही कैमरा, मीडिया सेंटर, पेयजल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, आदेश वितरण, सीलिंग आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

समाचार
मतगणना की मॉकड्रिल संपन्न
मंडला 2 दिसम्बर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की मतगणना की तैयारियों के तहत शनिवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में मतगणना की मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मॉकड्रिल में ईव्हीएम तथा डाक मतपत्रों से मतगणना के लिए नियुक्त सभी अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों को निर्धारित प्रारूप में चक्रवार परिणाम तैयार किये जाने तथा टेबुलेशन आदि की रिहर्सल कराई गई। इसी प्रकार ईव्हीएम ट्रांसपोटेशन स्टॉफ एवं रनर्स को भी उनके कार्यों का अभ्यास कराया गया।

समाचार
मतगणना दल एवं माईक्रोऑब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न
मंडला 2 दिसम्बर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में की जाएगी। इस संबंध में ईव्हीएम तथा डाक मतपत्र से मतगणना हेतु गठित दल एवं माईक्रोऑब्जर्वर का प्रशिक्षण पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला के छात्रावास भवन में आयोजित किया गया।

गणना अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि मतगणना संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अतः सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। गणना कार्य में जल्दबाजी न करें। ईव्हीएम को चैक करके ही गणना के लिए उसकी सील खोलें। इसी प्रकार डाक मतपत्र को निरस्त करते समय कारण अनिवार्य रूप से स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी समय पर आएं तथा प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से लगाएं। कलेक्टर ने गणना अधिकारियों को मतगणना स्थल पर प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी दी।

समाचार
3 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित
मंडला 2 दिसम्बर 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंडला द्वारा संपूर्ण जिले में मतगणना दिवस 3 दिसंबर 2023 को संपूर्ण दिवस के लिये शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जारी आदेश अनुसार शुष्क दिवस, अवधि में जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, रिसोर्ट तथा बार से किसी भी मदिरा का विक्रय अथवा सेवा प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के संपूर्ण विधानसभा मतदान क्षेत्र में किसी भी होटल, आहार गृह, गैर मालिकाना क्लब मधुशाला में अथवा अन्य किसी सार्वजनिक तथा निजी स्थान में कोई भी स्प्रिटयुक्त किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति या अन्य पदार्थ का भी विक्रय, वितरण प्रतिबन्धित रहेगा।