Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएमश्री हेली पर्यटन से कान्हा को जोड़ने का सरकार का निर्णय प्रशंसनीय- मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके हेलीकॉप्टर की ग्वारा हवाई पट्टी पर हुई लैंडिंग

मंडला, 20 नवंबर 2025

पीएमश्री हेली पर्यटन सुविधा के अन्तर्गत बांधवगढ़-कान्हा में हेलीकॉप्टर सुविधा गुरूवार को शुरू हुई। जबलपुर से उड़ान भरने के बाद बांधवगढ़ से होकर हेलीकॉप्टर जिले के ग्वारा हवाई पट्टी पर दोपहर में 1 बजे उतरा।

यहाँ से वापसी की उड़ान प्रारंभ कराने के अवसर पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा की मौजूदगी में हुई।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि यह मण्डला के लिए गौरव का पल है। हमारा मण्डला पर्यटन के नक्शे पर पहले ही कान्हा टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध है। पीएमश्री हेली पर्यटन से जोड़ने का सरकार का निर्णय प्रशंसनीय है। इस सेवा से क्षेत्र में पर्यटन को गति मिलेगी। उन्होंने इस सेवा के शुरू होने पर जिलेवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब इस नई सुविधा से पर्यटकों को कम समय में अधिक गंतव्यों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा और राज्य की पर्यटन क्षमता को नए आयाम प्राप्त होंगे। बढ़ती हुई पर्यटक संभावनाओं को देखते हुए यह सेवा न केवल यात्रियों के समय की बचत करेगी, बल्कि उन्हें अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा अनुभव भी उपलब्ध कराएगी। यह पहल पर्यटन क्षेत्र में नए निवेश, अधिक रोजगार और पर्यटन सेवाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षमता को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस मौके पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एएसपी श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम मौजूद रहे।

Related posts

अर्द्धवार्षिक परीक्षा संख्या तत्काल प्रविष्ट करने के निर्देश

Reva India News

जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक सम्पन्न

Reva India News

चुटका परमाणु परियोजना के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment