Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डबल लॉक केन्द्रों पर मशीनों की संख्या बढ़ाकर किसानों को समय पर वितरित करें उर्वरक- कलेक्टर

मंडला, 25 मई 2026

आगामी खरीफ सीजन के लिए यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी सहित अन्य प्रकार के उर्वरक का ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में गोलमेज कक्ष में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने पिछले खरीफ सीजन में जिले की उर्वरक खपत और किसानों के द्वारा खरीद के समय की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मण्डला और नैनपुर के डबल लॉक केन्द्रों में तीन- तीन पीओएस मशीन लगाकर तीन काउंटरों से उर्वरक वितरण करने की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी प्रतिदिन 15 सौ कृषकों को ई टोकन व्यवस्था के माध्यम से उर्वरक वितरण की होनी चाहिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने समितियों की उर्वरक भण्डारण क्षमता और उपलब्ध उर्वरक की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी एक सप्ताह में मार्कफेड गोदामों से यूरिया और एनपीके का उठाव सुनिश्चित कराएं। साथ ही समितियों के कृषकों को ई टोकन व्यवस्था के माध्यम से शीघ्र अपना उर्वरक खरीदने के लिए प्रेरित करें ताकि समितियों के गोदाम में स्थान रिक्त हों, जिससे अतिरिक्त भण्डारण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया, डीएमओ मार्कफेड श्री तिवारी सीईओ डीसीसीबी सुश्री साक्षी पंद्राम सहित संबंधित मौजूद थे।

Related posts

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश नगर पालिकामंडला उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 24 जुलाई को सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे  

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रामनगर में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment